Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस पत्रकार को मिली भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी


प्रयागराज (ब्यूरों)  संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन बलिया के जिला अध्यक्ष मधुसूदन सिंह को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया ने महासंघ की जिम्मेदारी सौपते हुए जिला अध्यक्ष घोषित किया है । इसके साथ ही संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन बलिया का भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में विलय को भी प्रांतीय अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है । यह जानकारी शुक्रवार को पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया ने दी है । उन्होंने बताया कि संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन जी ने अपने संगठन का विलय भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में करने के लिए आग्रह किया था जिसे पत्रकार महासंघ ने स्वीकार कर लिया और उन्हें पत्रकार महासंघ में बलिया का जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है ।कहा कि शीघ्र ही बलिया की जिला इकाई घोषित की जाएगी, साथ ही यह भी कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अन्य जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची शीघ्र जारी की जाएगी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---