Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पैसे लेकर इस मुहल्लेवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं विद्युत कर्मी


सिकंदरपुर (बलिया) आदर्श नगर पंचायत के मुहल्ला भिखपुरा में बिजली के खंभे में बार- बार करंट उतर जाने से वहां के स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जिससे आए दिन बकरियां, कुत्ते व अन्य जानवर करंट की चपेट में आकर झुलस जा है।
बताते चलें कि मुहल्ला भिखपुरा में गड़े एक बिजली के खंभे में लगें डिब्बें में कनेक्शन धारियों के घरेलू तार को जोड़ा गया था पर पैसे की लालच में विभाग बिजली कर्मी उसी में 50 से ऊपर अवैध तार को जोड़ दिए हैं, जिसके कारण आए दिन खंभे में करंट उतर जाता है। जिससे एक दर्जन से अधिक बकरियां चपेट में आकर झुलस चुकी हैं। जहां खंभा है वहां मुहल्ले के काफी बच्चे भी खेला करते हैं। उनके घरवालों में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं उनके बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। कई बार बिजली कर्मियों से कहने के बावजूद भी समस्या का हल नही निकला। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी पैसे के लालच में किसी का भी अवैध कनेक्शन का तार जोड़ दे रहे हैं। ऊपर से मुंह मांगा पैसा लेकर तार जोड़ने का हमेशा काम कर रहे है। जिससे कि ट्रांसफार्मर पर भी अत्यधिक लोड हो रहा है तथा खंभे में करंट उतर जा रहा है। मुहल्ले वासियों ने शासन प्रशासन सहित विभागीय कर्मचारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट किया है। अन्यथा की स्थिति में वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---