Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस तिथि को होगा भव्य गोष्ठी का होगा आयोजन


सिकन्दरपुर (बलिया) सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक प्रमुख बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजधारी सिंह ने बताया कि युवा पीढ़ी को देश की मुख्यधारा से जोड़ने तथा राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत करने का कार्य स्वामी विवेकानंद ने जीवन पर्यंत करने का कार्य किया, हिंदू धर्म एवं भारत राष्ट्र के प्रति व्याप्त हिंसा भावना को समाप्त कर रही पूरी दुनिया को सहिष्णुता एवं आपसी भाईचारे का संदेश स्वामी विवेकानंद ने धर्म सभा के माध्यम से दिया था, आज भी स्वामी विवेकानंद जी का व्यक्तित्व हम देशवासियों के लिए प्रेरणापद है, इन्हीं बातों के दृष्टिगत रखते हुए आगामी 12 जनवरी 2020 को सिकन्दरपुर डाक बंगला मे स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है, उक्त गोष्ठी के प्रमुख अतिथि के रुप में सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह मस्त व राजीव नयन जिला प्रचारक विशिष्ट अतिथि के रुप में भाग लेंगे, बैठक को संबोधित करते हुए भोला सिंह ने लोगों से अपील किया कि भारी संख्या में पहुंचकर सभा को सफल बनाएं विचार गोष्ठी का मुख्य विषय "वर्तमान भारतीय समाज व स्वामी विवेकानंद" निश्चित किया गया हैं, बैठक मे प्रमुख रूप से  सुरेश सिंह, मारकंडेय शर्मा, दयाशंकर भारती, विनोद शंकर गुप्ता, अरविन्द राय, अरुण पांडे, राकेश गुप्ता, कृष्णा वर्मा व दिनेश सिंह आदि लोग बैठक मे मौजूद रहे, बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ पाण्डेय एवं संचालन कार्यक्रम के आयोजक भोला सिंह ने किया हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---