Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: मदद के नाम पर एटीएम बदल कर इस व्यक्ति के खाते से उचक्के ने उड़ाए पंद्रह हजार


सिकंदरपुर (बलिया) मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सोमवार की सुबह एटीएम धारक की मदद के नाम पर पहले से एटीएम के अंदर मौजूद एक शातिर व्यक्ति ने एटीएम धारक का कार्ड बदल दिया, और कुछ ही देर बाद एटीएम धारक के खाते से पंद्रह हजार रुपये निकाल लिया, एटीएम धारक को इस घटना का तब पता चला जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि एक बार दस हजार और दूसरे बार में पांच हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुनील राजभर 44 वर्ष, पुत्र लल्लन राजभर निवासी लखनापार अपना स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड लेकर सोमवार की सुबह पैसा निकालने के लिये एटीएम केन्द्र पहुंचे और पैसा निकालने का प्रयास किया पर किसी कारण एटीएम  से पैसा नहीं निकल पाया, जिस पर एटीएम केन्द्र मे पहले से मौजूद एक शातिर व्यक्ति ने मदद की पेशकश की, जिसके बाद एटीएम धारक ने अपना  एटीएम कार्ड उस व्यक्ति को दे दिया, जिसके बाद उस शातिर व्यक्ति ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाल कर एटीएम धारक को दिया और इसी दौरान शातिर व्यक्ति ने धोखे से एटीएम कार्ड को बदल दिया व तुरंत ही मौके से गायब हो गया, पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध मे पुलिस व बैंक मैनेजर से मदद की गुहार लगाई हैं।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---