Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सड़क हादसे मे घायल इस सिपाही की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने अंतिम यात्रा को दिया कंधा, विभागीय गलियारों मे दौड़ी शोक की लहर


सिकन्दरपुर (बलिया) शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल एक सिपाही की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज अभी भी गंभीर अवस्था में चल रहा है, इस घटना से समूचे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत सिपाही सुशील कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सलामी दी, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी, इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा।
बताते चलें कि शनिवार की देर शाम खरीद दरौली घाट के तरफ प्रभाकर यादव 34 वर्ष व सुशील यादव 35 वर्ष निवासी आजमगढ़ क्षेत्र मे गस्त के लिये गए हुए थे, वहां से देर शाम हुए वापस आ रहे थे तभी बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान सुशील कुमार यादव की मौत हो गई, जवान की मौत से विभागीय गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई, रविवार की सुबह नम आंखों के साथ विभागीय अधिकारियों व जवानों ने अंतिम विदाई दी, विदित हो की अकबरपुर के निवासी थे, घटना के बाद उनका एक 5 वर्षीय बेटा आशिष यादव व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---