Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अनुसूचित जनजाति मोर्चा के इस जिला उपाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें नमन कर लोगों को बताई ये बातें


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के ग्राम सभा चकखान में ग्राम स्वराज अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा बलिया के तत्वावधान में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा अजय कुमार खरवार ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई युगपुरुष थे उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है उन्होंने राजनीति में देश को जो देश को नई दिशा दिखाया देश देश उसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अग्रसारित हो रहा है, लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील भी की, इस दौरान मुख्य रूप से आकाश कुमार, दिनेश जायसवाल, रामू चौहान, फेकू राजभर, पप्पु प्रजापति, सुनील गुप्ता, राजेश सोनी व संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---