बलिया (ब्यूरों) गड़वार-रतसर मार्ग पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास लगे बिजली के खंभे से टकराकर बुधवार को देर शाम एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील राम पुत्र स्व०देवराज निवासी धर्मनपुर (बभनौली) व ढुनमुन पटेल निवासी जोगापुर गड़वार से बाजार करके अपने गाँव जा रहे थे अभी वो टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुँचे ही थे कि सामने से एक कुत्ता आ गया जिसको बचाने के चक्कर में उनकी बाइक असन्तुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे वकील राम का सिर फट गया और उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई और पीछे बैठे ढुनमुन पटेल को शरीर में खरोंचे आयी।ग्रामीणों की सुचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली आयी और पंचनामा कर के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

