Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस बाजार मे छापेमारी कर प्रयोगशाला मे भेजा ये सैम्पल


बलिया (ब्यूरो) मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा खाद सुरक्षा विभाग को और मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया हैं, इसी अभियान के तहत 23 दिसम्बर को दीपक कुमार श्रीवास्तव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बलिया के नेतृत्व में खाद्य जाँच छापा दल प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह सहतवार के साथ कस्बे की प्रतिष्ठित बेकरी के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर बिस्कुट क्रीम व केक के नमूनें लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। टीम ने जिलाधिकारी बलिया के आदेश पर पूरे जनपद में अभियान चला कर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रयास के तहत कार्यवाही की। टीम में श्री शिव प्रताप तिवारी, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री संतोष कुमार व श्री चंद्र प्रकाश यादव सम्मिलित थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये अभियान मासांत तक जारी रहेगा।जनपद के हर शहर और कस्बे के दुकानों पर इस तरह की कार्रवाई की जाएगी जिसे आम मानस को शुद्ध खाद्य सामग्री जल मिल सके उन्होंने समत दुकानदारों से अपील की है कि मिलावटी खाद सामग्री पर रोक लगा दे नहीं तो पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---