Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कोहरे की धुंध मे खड़े ट्रक से टकराई बोलेरों, ये तीन हुए घायल


नवानगर (बलिया) थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर बेल्थरा मार्ग पर रविवार की अल सुबह पांच वजें धने कोहरे की वजह से मालदा चट्टी पर खड़ी ट्रक में सवारियों से भरी बोलेरो के टकरा जाने से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अल सुबह लगभग 5 बजे के आसपास एक बोलेरो बक्सर से वापस सिकंदरपुर होते हुए थाना क्षेत्र के डूंहा बिहरा गांव मे जा रही थी, बोलेरो जैसे ही मालदा चट्टी पहुंची ही थी की चट्टी के समीप मे खड़ी एक ट्रक में टकरा गई, जिससे बोलेरो मे सवार सत्येंद्र तिवारी 45 वर्ष पुत्र वीरेंद्र तिवारी निवासी मालदा, राजकुमारी 50 वर्ष पत्नी स्व० हृदय नारायण सिंह निवासी आजमगढ़ व चालक छठ्ठू सिंह 42 वर्ष पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी डूंहा बिहरा गंभीर रूप से घायल हो गए, घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छठ्ठू सिंह व राजकुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---