Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: थमने का नाम नहीं ले रही सिकन्दरपुर मे चोरी की घटनाएं, अब सामनें आयी ये घटना


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय पुलिस सुरक्षा के लाख दावे कर ले पर चोरो का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं जिसको लेकर स्थानीय लोग पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगें हैं, ताजा मामला मुख्य बस स्टैंड चौराहे के समीप मनियर मार्ग का हैं जहा पर गुरुवार की शाम एक कोचिंग सेंटर के सामने साइकिल खड़ा कर अपनी पढ़ाई कर रहे छात्र की साइकिल चोरों ने गायब कर दिया, काफी खोजबीन के बाद भी साइकिल का पता नहीं चला, जिसकी सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दे दी। 
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ननहुल गांव निवासी कन्हैया कुमार पांडेय रोज की भांति गुरुवार की देर शाम मनियर मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने के लिए आया था वह साइकिल बाहर खड़ा कर अंदर पढ़ाई कर रहा था कि इसी दौरान किसी ने उसकी साइकिल चुरा लिया, खोजबीन करने के बाद जब साइकिल नहीं मिली तो उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---