Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: शराब पीकर रोड पर बाईक द्वारा स्टंट करना इन दो युवकों को पड़ गया भारी, ये रहा पुरा मामला


सिकन्दरपुर (बलिया) शराब पीकर गुरुवार को गाड़ी चलाना दो नवयुवकों को महंगा पड़ गया, मनियर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की, मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा निवासी दो युवक ओमप्रकाश राजभर पुत्र टुनटुन राजभर एवं रामप्रसाद उर्फ बेचू पुत्र सुरेश राम दारू पीकर मनियर बस स्टैंड के पास बाइक चला रहे थे, बाइक के साथ वे रोड पर खतरनाक स्टंट भी कर रहे थे, रोड पर दाएं बाएं मोड़ते हुए गाड़ी चला रहे थे कि जिस कारण वो गिर भी गए।
गिरने के बाद लड़खड़ाते हुए दोनो युवक उठे तथा अपने शरीर का कपड़ा भी निकालने लगे व रोड पर आने जाने वाले वाहनों को शराब के नशे में रोकने लगे, उनमें से एक युवक ने जैसे ही अपने टी-शर्ट निकालकर फेंक दिया जो एक महिला के शरीर पर आकर गिर पड़ा, महिला ने उन दोनों युवकों की हरकत देख कर चौंक गई तथा मौके से भाग गई। वहीं नजदीक मे ही एक चाय की दुकान पर मनियर थाने का बैठा सिपाही अजीत कुमार सिंह ने मनियर पुलिस को सूचना दी और उनकी मदद से पुलिस दोनों युवकों को उठाकर मनियर थाने लायी व दोनों का मेडिकल कराया गया, दोनों युवक दारू के नशे में धुत थे, सिपाही अजीत सिंह के तहरीर पर मनियर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध 34 दफा पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---