Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ परशुराम सेना इकाई प्रकोष्ठ के पंडित अनुज तिवारी बनाये गए इन दो राज्यो के प्रभारी


हल्दी रामपुर (बलिया) स्थानीय नदवा ढाला बेल्थरारोड स्थित अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ परशुराम सेना इकाई प्रकोष्ठ के जनपदीय कार्यालय पर वुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित विनोद कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में जनपदीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की स्थानीय बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित रजनीश पांडेय ने बताया कि स्थानीय ग्राम निवासी पंडित अनुज तिवारी को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ इकाई परशुराम सेना प्रकोष्ठ की तरफ से दो राज्यों -मध्य प्रदेश और राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनिल बाजपाई जी के द्वारा इनकी समाज के प्रति निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।उक्त निर्णय को सुनकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
ध्यातव्य हो कि वर्तमान में पंडित अनुज तिवारी अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ इकाई परशुराम सेना प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंडित विनोद कुमार पांडेय ने संगठन की स्थापना एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सभी सदस्यों को संगठन को मजबूती तथा विस्तार प्रदान करने के लिए ग्राम स्तर पर कार्य करने पर बल दिया और संगठन के उद्देश्यों को लोगों को कैसे बताया जाय इसपर विस्तृत चर्चा की। सभा के अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने सभी का आभार प्रकट किया। उक्त बैठक में पंडित विनोद तिवारी, पंडित सत्येंद्र पांडेय, पंडित अश्वनी मिश्रा, पंडित संतोष तिवारी, पंडित राघवेंद्र मिश्र, पंडित राजेश तिवारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---