Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस किराने की दुकान मे शॉर्ट सर्किट से लगी आग मे हजारों रुपए के सामान सहित नगदी जलकर हुई राख


बांसडीह (बलिया) बांसडीह कोतवाली से बड़ी बाजार जाने वाली सड़क पर स्थित स्टेट बैंक के पास अंकुर पब्लिक स्कूल के बगल में राजकुमार गुप्ता की किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से हजारों रुपए का सामान सहित नगदी जलकर राख हो गया दुकान से आग की उठतीं लपटे देख लोगों ने बहुत मशक्कत से आग बुझाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सायं 8:00 बजे के आसपास  बिजली आई तो मौसम खराब होने की वजह से दुकानदार राजकुमार गुप्ता का लड़का लड्डू दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था कि लोगों ने सूचना दिया कि तुम्हारे दुकान से आग की लपेटे उठ रही है यह सूचना पाकर बदहवास उसने दुकान की तरफ दौड़ा तो देखा कि शार्ट सर्किट से दुकान धू धू जल रही है उसने किसी तरह दुकान का फाटक खोलकर आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया इसमें मौसम का भी सहयोग रहा उस समय भयंकर बारिश हो रही थी।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---