Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जर्जर व खतरनाक तारों की बलि चढ़ा एक और युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से इस युवक की हुई मौत


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में बुधवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया, आसपास के मौजूद लोगों ने आननफानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव निवासी चन्दन उम्र 28 वर्ष पुत्र वीरेंद्र बुधवार की सुबह खेत में चारा काटने के लिए गया था, चारा काट कर वह वापस अपने घर आ रहा था इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर हाईटेंशन तार नीचे लटका हुआ था उसी की चपेट में वह आ गया और बुरी तरह झुलस गया, आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। वही जैसे ही उसके मरने की सूचना परिजनों को लगी परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक अपने घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था, उसकी शादी भी नवंबर में तय थी लेकिन विधि का विधान कुछ और ही लिखा हुआ था, शादी से पहले ही वह काल के गाल में समा गया।

बिजली से हो रही मौतों का आखिरकार जिम्मेदार कौन-
जर्जर व खतरनाक तारों का दंश इस समय पूरा तहसील क्षेत्र झेल रहा है आए दिन इन जर्जर तारों की चपेट में आने से अनेकों मौतें होती रहती है, इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारी इन जर्जर व खतरनाक तारों को बदलने की बजाय तारों पर जोड़ लगा कर काम चला रहे हैं, जिससे इन बिजली के तारों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है, इस पूरे क्षेत्र में अधिकतर बिजली के तार खंभों और जमीन से बहुत कम ऊचाई पर है जिससे आये दिन कोई न कोई इन तारों की बलि चढ़ जाता हैं, बिजली से जब भी किसी की मौत होती है तो बिजली विभाग मुआवजे के नाम पर खानापूर्ति कर मौत के मामले को निपटा देते हैं, लेकिन आखिरकार सवाल ये उठता है कि बिजली से हो रही लगातार इन मौतों का आखिर जिम्मेदार कौन है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---