Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: पूर्व पीएम की बारहवीं पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष ने कहीं ये बातें


बाँसडीह ( बलिया) पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का 12 वीं पुण्य तिथि बाँसडीह सपा कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी  बाँसडीह विधानसभा से विधायक भी हैं। वहीं चन्द्रशेखर के आजीवन अनुयायी रहे नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि मैं दिल्ली में उनके समाधि स्थल पर हूँ वह हमारे गुरु है। पूर्व पीएम  हमारे व हर दिलो मे रहते हैं।चन्द्रशेखर जी व्यक्ति नही एक विचार थे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम भले ही जनपद में नही हैं। लेकिन आज का दिन मेरे लिए काफी यादगार व भावुकता का है।राजनीति के पुरोधा रहे पूर्व प्रधानमंत्री जी की बातों को हम शब्दों में बयां नही कर सकते हैं। पार्टी की तरफ से व बाँसडीह विधानसभा की जनता की तरफ विनम्र श्रद्धांजलि है। 
बाँसडीह स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वक्ताओं ने कहा कि चन्द्रशेखर ब्यक्ति नही बिचार थे।भारतीय राजनीति की वह शख्सियत जिसने अपने मूल्यों,सिधान्तो,पर राजनीति किया जो अच्छा समझा उसे अच्छा कहा जो बुरा लगा उसे बेबाकी से विरोध किया ।यह कभी नही सोच की लोग क्या कहेंगे। वक्तों ने कहा कि उनके राजनीतिक सिधान्तो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वक्ताओं में सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, संजय राय, रविन्द्र सिंह, अशोक यादव, संकल्प सिंह, दीप्तमान सिंह, राहुल, एजाज अहमद, बिजय कुमार चौधरी, राकेश तिवारी छोटे, राजगिरि यादव, अरविंद राजभर, छितेस्वर सिंह, शिवनरायन राय, ललन यादव, बैशाखी, रमाशंकर यादव, अवधेश यादव, सोनू व उपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---