महिला होने से कमजोर न समझें-
बाँसडीह इण्टर कालेज में बालिकाओं से जागरूकता अभियान पर आई ए एस अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि महिला कहीं से किसी क्षेत्र में कमजोर नही है। आत्म बल भी ईश्वर ने दे रखा है। खुद की सुरक्षा खुद से करनी होगी। मुझे विश्वास है आप लोग अपने को कमजोर नही समझेंगी। उक्त असवर पर बाँसडीह इण्टर कालेज के प्रबंधक संजय कुमार सिंह मुन्ना, प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, प्रधानाचार्य हरेराम पांडेय,महिला कल्याण विकास विभाग चन्दा साहनी,एम एस ए निकिता सिंह,गायत्री गुप्ता,चाइल्ड हेल्पलाइन से शाइना, कालीशंकर तिवारी,गीतिका मौर्य, ज्योति,ज्ञानमती पाल सहित सैकड़ों छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार पांडेय ने किया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

