सिकंदरपुर (बलिया) 4 जुलाई गुरुवार की शाम महावीरी झंडा जुलूस व रथयात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी शंभू नाथ मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी नगरवासियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासियों ने जिस सूझबूझ और आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को सकुशल संपन्न कराया है यह काबिले तारीफ है, फूलों की नगरी कहे जाने वाले सिकन्दरपुर की जनता ने एक बार फिर आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की है।
उन्होंने जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ समेत पुलिस विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह व चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल के जवानों और सभी अधिकारियों ने जुलूस मे जिस तरह से कार्य किया है और सकुशल सम्पन्न कराया है वह निश्चित ही बधाई के पात्र हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

