बांसडीह (बलिया) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल व अजय कुमार सिंह लल्लू चैयरमैन कौर्डिनेशन कमेटी लोक सभा द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अंतर्गत सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के प्रभारी पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है। इस आशय का पत्र प्राप्त होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इनके मनोयन पर जिलाध्यक्ष कांंग्रेस कमेटी सचितानन्द तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबर मिश्र, दिग्विजयसिंह, राजीव उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, ब्रजेश सिंह गॉट व शशिकांत त्रिपाठी आदि लोगों ने खुशी ब्यक्त की है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

