बेल्थरा रोड (बलिया )उभाव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास ग्रामसभा अवया भैरो मंदिर के पास खेत में लगे बिजली के खम्भे पर से शॉर्ट सर्किट से चिंगारी गेहू के खेत में गिरा जिससे आग लग गई गाव के लोगो ने गेहूं के खेत में जलते हुए आग को देखते हुए आग को बुझाने के लिए गेहूं के खेत में पहुँचे, गांव के लोगों ने उभांव थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को सूचना दिये सुचना पाकर मौके पर पहुंचे अपने दल बल के साथ राजेश कुमार सिंह ने भी लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए थे वहीं सीयर चौकि इन्चार्ज योगेन्द्र सिंह व नायबतहसीलदार व कानुनगो व लेखपाल भी मौके पर पहुंच कर मुवावजा देने के लिए लिखा पडी भी किया गया।
बताया जा रहा है कि उमाशंकर पुत्र स्व वीरा हरिशंकर 75 डिसमिल बिजय शंकर व बालकुमार पुत्र स्व0 दुर्जन 15 डिसमिल व प्रेमचन्द पुत्र स्व आजागीर 30 डिसमिल व जवाहिर पुत्र स्व सदाफल 15 डिसमिल का गेहूं की खड़ी फसल जल कर खाक हो गया, खेत के किसान लोगों का रो रोकर बुरा हाल होने लगा, आसपास के लोगों ने समझा कर घर के लिए भेज दिया गया वहीं लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड समय से आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है, लोगों का कहना है कि उभांव थाने पर तो इस समय एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी हमेशा तैनात रहना चाहिए ताकि उभांव थाना क्षेत्र में अक्सर देखा जाता है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुचती है।जिससे अक्सर नुकसान किसान को उठाना पडता है। उभांव थाने पर एक छोटी वाली गाडी फायर ब्रिगेड की है वह भी लोगों ने आरोप लगाया कि घंटो बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लोगों ने कहा कि उभांव थाने के दुरी व अवया ग्रामसभा की दुरी केवल 3 किलोमीटर है और घंटो बाद ये गाड़ी मौके पर पहुंची, लोगों ने आरोप लगाया की अधिकारी सुचना पाकर भी अपनी जिम्मेदारियों से आनाकानी करते हैं।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता अरविन्द यादव


