सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के बंसीबाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाला ज्ञानकुंज एकेडमी में 9वीं तथा 11वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों की पूरक परीक्षा 7 अप्रैल रविवार को संपन्न हुई, यह परीक्षा उन विषयों के लिए आयोजित की गई थी जिन विषयों में सत्र 2018-2019 में अध्ययन करने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र असफल हो गए थे, ज्ञात हो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की यह मंशा रहीं है कि कतिपय विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन्हें एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाए, इस मंतव्य के अनुपालन में ज्ञानकुंज एकेडमी ने आज पूरक परीक्षा आयोजित कराई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने बताया कि 11वीं कक्षा में पूरक परीक्षा के लिए वाणिज्य के 4, बी.एसटी के 3, विज्ञान वर्ग के भौतिकी के लिए 18, रसायन विज्ञान के लिए 4, गणित के लिए 3, इस प्रकार कुल 32 छात्रों ने पूरक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया था, इसी प्रकार 9वीं कक्षा में विज्ञान विषय के लिए पूरक परीक्षा में 68 छात्रों ने आवेदन किया था, इस परीक्षा में सम्मिलित 11वीं और 9वीं कक्षा के शत प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए, इस प्रकार कुल 100 छात्रों ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए दुबारा अपना भाग्य को आजमाया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता
