सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के आर.एस.एस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाजार बलिया के प्रांगण में 7 अप्रैल दिन रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, इस प्रवेश परीक्षा हेतू कुल 307 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से कुल 287 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा मे प्रतिभाग किया, विद्यालय के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह "गुड्डू" ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का रिज़ल्ट 8 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा, वहीं परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट देखने के बाद 08 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से विद्यालय मे प्रवेश ले सकते है।
इस मौके पर श्री सीताराम यादव, विजय गुप्ता, के के सिंह, हरेराम यादव, शुभम, मंटू, सूरज समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

