सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के डूहां बिहरा गांव के समीप मौनी बाबा आश्रम द्वारा आयोजित शनिवार को कलश यात्रा में भाग लेने गए एक 14 वर्षीय बालक की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार संजीत कुमार पांडे पुत्र धनंजय पांडे उम्र 14 साल निवासी डोमनपुरा, नौरंगा, सिकन्दरपुर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए डूहां बिहरा गांव गया था, कलश यात्रा के दौरान कलश में जल भरने व स्नान करते समय संजीत कुमार पांडे गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा आनन-फानन में आस पास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उक्त बालक को मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

