बांसडीह (बलिया) आदर्श आचार संहिता के अनुपालन व लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बांसडीह कोतवाली पुलिस ने राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आपराधिक मुकदमों व गांवो में माहौल खराब करने वाले लोगों के ऊपर बिभिन्न कार्रवाई करते हुए कानुनी तौर पर पाबन्द किया है। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि आदर्श आचार सहिंता का अनुपालन कराना हमारी प्राथमिकता है।ताकी चुनाव आयोग के मंशा के अनुरुप निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 110 जी के तहत 98, लोगो पर कार्यवाही की गई है। गुंडा एक्ट के तहत 12 लोगो पर कार्यवाही की गई है ।151 के तहत कुल 76 मुकदमो में 119 ब्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। एवम 107 /116 में अभी तक 1535 लोगों को पाबंद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 660 लीटर कच्ची शराब के साथ 24 ब्यक्तियों पर वे गाँजा में दो किलो छियालीस ग्राम में एक ब्यक्ति,25 आर्म्स एक्ट अबैध शस्त्र में 6 मुकदमो में 6 ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसी तरह दफा 34 में 82 ब्यक्ति और 523 ब्यक्तियों को पाबंद किया गया है।वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक लाख चालीस हजार रुपये 380 वाहनों से वसूली एवम 17 वाहन सीज व 134 वाहनों का चालान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि जो अपराधी जमानत पर छुटे हुए हैं और उनसे चुनाव में कोई भी बाधा उत्पन्न की आशंका है, उनकी जमानत निरस्त्रीकरण की कार्यवाही की जा रही है व अभी और लोगों के उपर कार्यवाही के लिये चिन्हित किया जा रहा है, हमारी प्राथमिकता सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने की है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

