बांसडीह (बलिया) बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत सांरगपुर के प्रा0 पाठशाला में उपजिलाधिकारी बाॅसडीह अन्नपूर्णा गर्ग के द्वारा शनिवार को चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सभी मतदाताओ को चुनाव में मत देने का महत्व समझाते हुए मतदान हेतु शपथ दिलवाई गई।
उपजिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने सारंगपुर प्राथमिक पाठशाला में मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से अधिक से अधिक मतदान की अपील की
बता दे कि पिछले चुनाव में सारंगपुर में सबसे कम वोटिंग हुई थी इसलिये उपजिलाधिकारी सारंगपुर गांव पहुँची थी, पिछले चुनाव में इस गाॅव का मतदान प्रतिशत जिले में सबसे कम रहा है। मतदाताओं व बीएलओ द्वारा बताया गया कि घाघरा के किनारे कटान की वजह से लोग जगह जगह बसे हुए हैं। प्रधान को 19 मई को मतदान के दिन लोगो को बूथ तक लाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

