Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भाजपा के 39वे स्थापना दिवस पर इन कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित


बाँसडीह (बलिया) भाजपा के 39 वे स्थापना दिवस पर आज भाजपा बाँसडीह मंडल द्वारा भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटने के साथ ही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ ही 39 पौधरोपण किया और धूम धाम के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भाजपा विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान और बाँसडीह विधानसभा के संयोजक लक्ष्मण दूबे ने कहा कि कार्यकर्ताओ के मेहनत और संघर्ष के बल पर दो सीटों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतल कुमार ओझा ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रवादी सोच के साथ देश को विकास के रास्ते पर ले चलने का प्रयास करती है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाँसडीह मण्डल के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया और कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस मौके पर बैरिया नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा, डाक्टर डी0के0 शुक्ला, दिनेश तिवारी, रणवीर सिंह, रामआशीष वर्मा, लक्ष्मी तिवारी, रामनाथ वर्मा, अभिषेक सिंह, निखिलेश पांडेय, चन्द्रबली वर्मा, राजेन्द्र सिंह, अवधेश पांडेय, मुनजी कुमार, लक्ष्मी तिवारी, राकेश प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार और संचालन मण्डल महामंत्री कन्हैया प्रसाद ने किया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---