Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पिंक बूथ स्थापित करने के संबंध में अधिकारी दिखे अनजान


बलिया (ब्यूरो) 19 मई को बलिया जनपद सहित पूर्वांचल के तेरह जनपदों में लोकसभा का चुनाव होना है एक माह का समय अभी रह गया है, इस अवधि में ही सकुशल निर्वाचन संपन्न कराने की तैयारियों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन अमला सक्रिय दिखाई दे रहा है, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट भवानी सिंह खरागौंत अपने सहयोगियों के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों में जुटे हैं "खबरें आजतक Live" के संवाददाता ने पिंक बूथ की स्थापना के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों से बातचीत की, इस दौरान जो जानकारी मिली उसके आधार पर कहा जा सकता है निर्वाचन तैयारी में लगे कई एक अधिकारियों को इस बात की जानकारी आज तक नहीं है कि हर विधानसभा में एक अथवा आवश्यकतानुसार पिंक बूथ भी बनाना है।
इसकी जानकारी तब हुई जब उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर से अलग अलग संदर्भ में बात हुई, भारत निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा में कम से कम एक पिंक बूथ बनाने हेतु प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश दिए हैं, इस निर्देश के क्रम में निर्वाचन अधिकारियों जिला मजिस्ट्रेट भवानी सिंह खरागौंत ने संबंधित अधिकारियों को आदेश भी दिए हैं, ऐसे केंद्र पर कर्मचारियों की तैनाती की भी पुरजोर तैयारी की जा चुकी है बावजूद इसके आज भी कुछ ऐसे ऑफिसर जनपद में है जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, उनके क्षेत्र में निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप इस बूथ को एक आदर्श बूथ के रूप में बनाया जाना है, इस बूथ पर विशेष इंतजाम करने को कहा गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे बूथों पर मतदाताओं को बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सियां उपलब्ध होंगी, इस केन्द्र पर आने वाले मतदाताओं को फूल देकर स्वागत करके उन्हें चाय पिलाने फिर मतदान स्थल तक भेजने की व्यवस्था है, मतदान स्थल पर मतदाताओं को समाचार पत्र पढ़ने हेतु उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है, इन सब पर आने वाली खर्च धनराशि का वहन किस मद से होगा आदि अन्य प्रकरण मे जानकारी प्राप्त करने हेतू निकले "खबरें आजतक Live" संवाददाता को उस समय हैरानी हुई जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि आज भी जनपद में कुछ ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें पिंक बूथ के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं, ऐसे अधिकारियों मे और कोई नही उपजिलाधिकारी स्तर के दो अधिकारी एक अधिकारी सिकन्दरपुर तो दुसरे रसड़ा तहसील मे तैनात हैं।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---