सिकन्दरपुर (बलिया) सलेमपुर से सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा के स्थान पर किसी दूसरे प्रत्याशी को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती उतारने जा रही है, यह चर्चा सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को भाजपा से टिकट कटना तय मानकर बसपा ने सलेमपुर से आर एस कुशवाहा को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था, इसी बीच कयास लगाया जा रहा था कि बहन जी ने उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर देंगी, इस बीच भाजपा ने रवींद्र कुशवाहा को भाजपा प्रत्याशी के रूप में टिकट देकर उन पर दोबारा भरोसा जताया है एक ही संसदीय क्षेत्र से कुशवाहा बिरादरी के दो प्रत्याशी होने पर आर एस कुशवाहा का चुनाव जीतना कितना मुश्किल हो सकता है यह आप जान सकते हैं, आर एस कुशवाहा की जगह दूसरी बिरादरी का प्रत्याशी बहनजी सलेमपुर में उतार सकती हैं लोगों के बीच ऐसी चर्चाएं व्याप्त है।
रिपोर्ट- पीएमए

