Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो


चिलकहर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र चिलकहर अंतर्गत नगपुरा न्यायपंचायत में दिनाँक 5/4/2019 को न्यायपंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गयी जिसे न्यायपंचायत समन्वयक अरुण पाण्डेय व सह समन्वयक बलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।रैली नगपुरा से प्रारम्भ होकर कलना,कझारी, कोडरा, टिकादेवरी, गुरवां आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए समाप्त हुई ।समस्त विद्यालयो के बच्चों द्वारा गगन भेदी नारो से स्कूल में नामांकन कराने हेतु अपील की गई ।साथ ही अध्यापक एवं बच्चें आम जनमानस को 19 मई को मतदान करने के लिए "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो" जैसे गगन भेदी नारो से प्रेरित कर रहे थे ।न्यायपंचायत समन्वयक अरुण पाण्डेय ने कहा कि घर- घर सम्पर्क कर शत  प्रतिशत नामांकन कराया जाय ।नामांकन में कोई चूक न हो इनके लिए अभिवावक संपर्क अवश्य  किया जाय ।सह समन्वयक बलवंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व 19 मई को अपना मत देने बूथ पर अवश्य जाय ।इसअवसर पर न्यायपंचायत में अवस्थित विद्यालय के बच्चों के साथ बलवंत सिंह, अरुण पाण्डेय, विनोद कुमार, हरेराम शर्मा, बृजराज तिवारी, मुकेश कुमार, मंशा, सतीश, विजय मौर्य, राजेश पाल, ध्रुवजी चौबे आदि अध्यापक मौजूद रहे । न्यायपंचायत समन्वयक अरुण पाण्डेय ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---