रतसर (बलिया) क्षेत्र के नदौली गांव में शुक्रवार को आर.एल. कान्वेंट स्कूल का उद्धाटन कमलेश तिवारी के द्वारा किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कमलेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मानव का तीसरी आंख है, स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती तारा पाण्डेय ने कहा कि यह स्कूल नदौली गांव में शिक्षा का प्रकाश स्तंभ साबित होगा।
इस अवसर पर प्रबन्ध श्री रणजीत यादव ने शिक्षकों को आदर्श मार्ग पर चलने की सलाह देते हुए अपनी मर्यादा को कायम रखने की बात कहीं, कार्यक्रम में मनोज यादव पूर्व प्रधान ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसके बगैर जीवन पशु के समान होता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हृदय नारायण यादव, राजेंद्र यादव, रामाकान्त यादव, ठाकुर यादव व अनिल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता नवीन कुमार पाण्डेय

