सिकन्दरपुर (बलिया) लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ मिश्र ने गुरुवार की शाम पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि पूरे देश में आचार संहिता लग चुका है, देश का सबसे बड़ा पर्व व लोकतंत्र का मुख्य पर्व कहे जाने वाले आमचुनाव- 2019 की घोषणा भी हो चुकी है ऐसे में प्रशासन कहीं ना कहीं शराब कारोबारियों पर अपनी नकेल नहीं कस पा रहा है, पुलिस के नाक के नीचें ही सुबह 6 बजे से ही शराब के ठेके पर पिछले दरवाजे से ऊंचे दामों पर इंग्लिश शराब, देशी शराब व बीयर बेचा जाता हैं, इसके चलते असामाजिक तत्व सुबह से ही शराब के नशे में धुत होकर तरह-तरह के गलत कामों को अंजाम देते हैं, आगें बताया कि सरकार के द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार शराब का ठेका दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुलने का समय है, तथा शराब के ठेके के 100 मीटर के दायरे में शराब पीना प्रतिबंधित है जबकि मनियर रोड स्थित शराब के ठेके पर ही शराबियों द्वारा खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है, लेकिन शराब कारोबारियों द्वारा सरकार के इन दोनों नियमों की अनदेखी कर लगातार अवहेलना की जा रही है, मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों व चुनाव आयोग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिससे समाज में शुचिता बनी रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता, अजय तिवारी

