Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: रैली निकालकर बच्चों ने दिया ये नारा, "लोकतंत्र की बढ़ाये शान, 19 मई को करे मतदान"


चितबड़ागांव (बलिया) शिक्षा क्षेत्र सोहावं अंतर्गत दिनाँक 4 मार्च को शिक्षा क्षेत्र नगर पंचायत चितबड़ागांव में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गयी जिसे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रैली नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो एवं गलियों से होते हुऐ शहीद चौक बाजार में पहुँची।समस्त विद्यालयो के बच्चों द्वारा गगन भेदी नारो से स्कूल में नामांकन कराने हेतु अपील की गई ।साथ ही अध्यापक एवं बच्चें आम जनमानस को 19 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का नारा "लोकतंत्र की बढ़ाये शान,19 मई को करे मतदान" का नारा लगाया जा रहा था ।रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर जाकर सभा मे परिवर्तित हो गयी ।सभा को संबोधित करते हुऐ खंड शिक्षा अधिकारी सुनिल कुमार ने कहा कि घर- घर सम्पर्क कर शत  प्रतिशत नामांकन कराया जाय।नामांकन में कोई चूक न हो इनके लिए अभिवावक संपर्क अवश्य  किया जाय ।लोकतंत्र के पर्व 19 मई को अपना मत देने बूथ पर अवश्य जाय ।इसअवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तुषारकान्त राय, कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, मनोज चौबे, सुनील तिवारी, प्रवीण सिंह, राकेश राय, करन यादव, अनिल राय, अनिल सिंह, सुभाष सिंह, उमेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, अध्यक्षता गोपाल शरण उपाध्याय व संचालन सुधीर श्रीवास्तव एवं आभार ABRC अम्बरीष तिवारी ने प्रकट किया ।
कार्यक्रम से पूर्व 31 मार्च 2019 के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---