रतसर (बलिया) भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के रतसर ग्राम सभा में प्रथम आगमन पर भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य उपेन्द्र पाण्डेय व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में गाजे-बाजे के साथ क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया ।वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) उपेंद्र तिवारी एवं बलिया सदर विधायक श्री आनंद स्वरूप शुक्ला का भी क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया ।
ध्यातव्य हो कि बलिया संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद वीरेंद्र सिंह मस्त का अपने क्षेत्र में प्रथम आगमन था । स्वागत करने वालों में भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य उपेंद्र पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवाल सिंह, गड़वार मण्डल मंत्री उमेश सिंह, पूर्व प्रधान मदन राजभर, अरविंद गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पियूष प्रताप सिंह, निप्पू सिंह, कल्लू यादव, अरविंद शर्मा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, गोलू सिंह, राहुल, अभिषेक, रूद्र आनंद सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय


