Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: हाईटेंशन के तार से निकली चिंगारी मे गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख, इनलोगों का हुआ नुकसान


सिकंदरपुर (बलिया)  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव के पश्चिम तरफ खेत के उपर से गए हाईटेंशन के तार से निकली चिंगारी से बुधवार की दोपहर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 3 एकड़ से अधिक गेहूं व गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में गांव के पश्चिम तरफ शास्त्री बाबा के कुटिया के समीप  शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई जब तक ग्रामवासी आग पर काबू पाते तब तक लीलकर गांव निवासी अमरनाथ राय का 10 कट्ठा गन्ना व अभय नाथ राय का 1 बीघा, अवधेश राय 1 बीघा, राजू का 15 कट्ठा ,बबलू राय का 10 कट्ठा, मोहर गोड का 15 कट्ठा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---