Left Post

Type Here to Get Search Results !

बच्चें अपने अध्यापक से ही सीखते है और समाज मे विधिसम्मत कर्तव्यों का निर्वहन करते है- स्मृति सिंह


गड़वार (बलिया) शिक्षा क्षेत्र गड़वार अंतर्गत रतसर कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय रतसर नं० 4 पर 31/03/2019 को सेवानिवृत्त हो चुकी श्रीमती शीला श्रीवास्तव का विदाई समारोह आज पूरे विद्यालय परिवार ने बड़े धूमधाम से मनाया । अपने जीवन के 62 बसन्त पूरे कर कई दशकों से परिषद की सेवा करने वाले उन गुरूजनों के लिए आज का यह पल उनके जीवन के सुखद और दुखद दोनों के बीच की वह कडी है,जो अविस्मरणीय होता है । एक ओर जहां जीवन के अन्तिम पडाव  की ओर जाने की आध्यात्मिक खुशी होती है,तो दुसरी ओर अपने स्कूल, बच्चों, सहकर्मियों, गांव, विभाग के लोगों से दूर होने का गम भी होता है ।सच कहा जाये तो इस पल को अभिव्यक्त करने के लिए शब्दों से अधिक भावनाओं को महसूस करना और समझना ही ठीक होगा ।किसी ने ठीक ही कहा है.......
उस को रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था,
सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला।
इस विदाई समारोह में ग्रामप्रधान स्मृति सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय भी उपस्थित थे ।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय द्वारा शीला श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर साड़ी आदि देकर सम्मानित किया गया ।ग्रामप्रधान स्मृति सिंह  द्वारा गणेश प्रतिमा, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया ।प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई -गड़वार के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता बल्कि वह समाज से हमेशा सीखता व सीखाता है, उपस्थित नवनियुक्त अध्यापकबन्धुओ को कहा कि हमे अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए तभी हम समाज को एक नई दिशा दे सकते है।

ग्रामप्रधान स्मृति सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का मॉडल होता है बच्चें अपने अध्यापक से ही सीखते है और समाज मे विधिसम्मत कर्तव्यों का निर्वहन करते है ।आप नवनियुक्त शिक्षकों से समाज को बड़ी अपेक्षा है ।स्मृति सिंह ने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद करने की प्रतिबद्धता भी जतायी ।शीला श्रीवास्तव अपने अध्यापकीय जीवन मे हमेशा कर्मठ, लगनशील,शिक्षण के प्रति सजग रही है ।उनकी लगनशीलता व जीवटता इस बात से परिलक्षित होती है कि अपने सेवाकाल के अंतिम दिनों में अस्वस्थ होने के बावजूद भी वो प्रतिदिन विद्यालय में आकर पढ़ाती थी ।
बताते चले कि प्राथमिक विद्यालय रतसर नं०4 पर नवनियुक्त शिक्षक कुलभूषण त्रिपाठी द्वारा विदाई समारोह तथा स्वयं के वेतन,एरियर आदि मिलने की खुशी में ब्लॉक के अन्य नवनियुक्त अध्यापकों व विद्यालय परिवार व बच्चों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की थी ।पत्रकारबंधुओं यथा-लोकेश्वर पाण्डेय, ओमप्रकाश जी,अशोक पाण्डेय, सुनील कुमार आदि की उपस्थिति भी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रही थी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामप्रधान स्मृति सिंह,अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, कुलभूषण त्रिपाठी, न्यायपंचायत समन्वयक सुनील पाण्डेय, राजेश तिवारी, डॉ अभिषेक पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, तज्जमुल हुसैन, रत्नाकर सिंह, राम प्रताप गौतम, अभिषेक तिवारी, अंचल कुमार, पंकज यादव, लालचंद यादव, आनंद यादव, अवध विहारी दुबे, कंचन सिंह, मीना सिंह व रजिया खातुन आदि मौजूद रहे ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---