सिकन्दरपुर (बलिया) केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गंदगी मुक्त भारत के निर्माण के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर "स्वच्छ भारत अभियान" के द्वारा इस योजना को शत प्रतिशत सफल बनाने की दिशा मे लगातार कार्य कर रही हैं, वही दूसरी तरफ आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर व प्रशासनिक अधिकारियों की घोर उदासीनता के चलतें बस स्टैंड चौराहे से मुख्य बाजार मार्ग पर काली माता मंदिर के ठीक सामनें वालीं पटरी पर खुली हुई नाली व दिनोदिन बढ़ रही गंदगी तमाम संक्रमित बिमारियों को न्यौता देने के साथ-साथ "स्वच्छ भारत अभियान" की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहीं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों पहले एक ट्रक इस नाली पर चढ़ गया था जिसके चलतें यह नाली टूट गई थी और ट्रक भी बुरी तरह से फस गया था, जिसमे काफी मशक्कत के बाद फंसे ट्रक को निकाला गया था, उसके बाद से नगर पंचायत व प्रशासनिक अमला ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया की आखिर इस नाली का पुनर्निमाण कौन करायेगा, आज महीनों बीत जाने के बाद भी यह नाली अपने जीर्णोद्धार की आस लगाए बैठा है, वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस टूटी हुई नाली की वजह से आने जाने में तो समस्या होती ही है साथ ही साथ दिनोंदिन गंदगी व दुर्गंध के बढ़ने के कारण यहां बैठना भी मुश्किल हो गया है, अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि गांव गांव में घूमकर सरकार की योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने वाले इन जनप्रतिनिधियों की नजर इस नाली पर पड़ती है या नहीं, अगर नजर पड़ गई तो दो बातें होगी या तो नाली बन जायेगी या नही बनेगी, बन गई तो ठीक वर्ना ये कहावत जरूर चरितार्थ हो जायेगी की जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमला के खानें के दात अलग और दिखाने के दात अलग होतें है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता, अजय तिवारी


डिजिटल इंडिया है
ReplyDelete