सिकन्दरपुर (बलिया) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन किसी भी तरह का कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहता, इसी कड़ी मे नगर के मुहल्ला बड्ढ़ा में रविवार को उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामसिंह व चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से घनी आबादी के बीच चल रहें एक पटाखे की दुकान को सील कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पटाखे की दुकान को मोहल्ला बड्ढ़ा निवासी छेदी मियां द्वारा संचालित की जाती है, इस बारें मे प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो यह दुकान घनी आबादी के बीच संचालित हो रही है वहीं लाइसेंस के नवीनीकरण मे भी अनिमियता पाये जाने पर यह कार्यवाही की गई हैं।
इस कार्यवाही में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामसिंह, चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय, इंस्पेक्टर निलोफर बानो, कांस्टेबल भानु पाण्डेय व कांस्टेबल लव चौधरी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

