Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सपा बसपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने बताई यह बात


मनियर (बलिया) सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं की चुनावी संयुक्त बैठक क्षेत्र के गंगापुर स्थित बबूल सिंह के बागिचे में शुक्रवार को सम्पन्न हुयी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाय में जो प्रदेश का विकास किया वह पच्चास वर्षो में भाजपा की सरकार नही कर सकती।एन डी ए के सरकार में जो मेहनत कर रहा है वह भूखे मर रहा है।और जो कुछ नही कर रहा है वह वैभव का जीवन जी रहा है।सपा गरीबों की राजनिति करती है।जबकि भाजपा अमीरों व पूंजीपतियों की राजनिति करती है।आप के वोट का अधिकार है तभी देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गरीबों के चौकठ पर नतमस्तक होते दिखते है।चुनाव बाद फिर दिखते नही है।आरोप लगाया कि यदि भाजपा की अबकी बार सरकार बनीं तो फिर संभव है कि भारत में कभी चुनाव न हो । तथा संविधान बदल भी दिया जायेगा।भाजपा ने 2014 में जो वादा किया था वह जुमलो तक सिमट कर रह गया।कहा कि देश जुमलों व लछ्छेदार बातों से नही चलता।इसके लिए निति व योजनाओं की आवश्यकता होती है।भाजपा के पांच वर्षो के शासन में पूंजीपतियों की पूंजी में बेतहाशा बृध्दी हुयी ।वहीं गरीब तपके के लोग और वेवस और लाचार हो गये।समाजवादी पार्टी जातिवादी नही है।जो जांतिवादी होता है वह समाजवादी नही हो सकता।वक्ताओं में मुख्य रूप से व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्क्ष अरविंद गांधी , डा जगदीश , रविन्द्र सिंह , शिवनारायण राय , प्रदीप गुप्ता , संकल्प सिंह , सुरेन्द्र निषाद , धर्मेन्द्र मणिक , मोदी जायसवाल , उमेश यादव , पटेल राम , मंजूर , श्रीप्रकाश गुप्ता , उपेन्द्र पटेल , एजाज अहमद लल्लन राजभर, उपेन्द्र पटेल आदि रहे।अध्यक्षता सपा व्लांक अध्यक्ष रमाशंकर यादव संचालन बृजेश कुमार पाण्डेय ने किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---