Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सपा बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष और बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहीं ये बातें


बांसडीह (बलिया) लोकसभा का चुनावी बिगुल बज गया है, हर दल इस चुनावी संग्राम को अपने पक्ष में करने में लगा है। यह चुनाव राजनीतिक पार्टियों के जीवन व मरण का चुनाव है।उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह स्थित समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय में सपा बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर जाति धर्म और वर्ग के नेता हैं, उन्होंने ने अब तक जो भी कहा  उसे पूरा किया अपनी जिम्मेदारी और जबाबदेही के साथ काम करने वाले एक मात्र युवा नेता हैं।जिन्होंने  शिद्ददत के साथ बेरोजगारी, किसानों की बदहाली ब्यपारी और समाज के बेबस व लाचार लोगो की चिंता की है,
उन्होंने कहा बीजेपी की बुनियाद ही झूठ फरेब लोगों को धोखा देने पर टिकीहै।इनको लोकतांत्रिक मूल्य मान्यताओं से कुछ भी लेना देना नही है। सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने का षड्यंत्र भाजपा कर रही है।आज संबिधान खतरे में है। ऐसे में समाज का हर बौद्धिक तबका चिंतित हैं।समाज का हर वर्ग परेशान व बदहाल है।ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग  करते हुए बिरोध को प्रतिरोध में बदल दे।भाजपा की सरकारों ने सिर्फ धोखा देने और लूटने का कार्य ही नही  किया बल्कि सबको धोखा देने का कार्य किया ।आज नेता ही नही नीतियों को भी बदलने की जरूरत है। सामान्य ,पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक हर जाति धर्म का व्यक्ति भाजपा के खिलाफ है।बीजेपी बौखला कर साम्प्रदायिक दंगा करवाना चाहती है मगर हिन्दू मुसलमान समझदार हो गए हैं इसलिए यह अपने मकसद में कामयाब नही हो पा रही है।समाजवादी पार्टी समाजवादी विचारधारा में बिस्वास करती है जिसमे समाज के हर वर्ग का हित सुरक्षित हैं और सभी समस्याओं का निदान है।सपा और बसपा का गठबंधन साफ नियत से जनहित में किया गया एक पवित्र व बैचारिक गठबंधन है।जिससे भाजपा बौखला गई है।
 बिशिष्ट अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी जानती है कि अखिलेश यादव  व बसपा सुप्रीमो मायावती जनप्रिय नेता हैं इसलिए यह लोग रोज कह रहे हैं यह बेमेल गठबंधन है। मगर जनता इस बार बीजेपी के झांसे में नही आने वाली जनता का झुकाव और भरोसा गठबन्धन के साथ और इस बार जनता गठबंधन को जिताएगी।
कार्यकर्ता बैठक में भुवनेस्वर चौधरी, डॉ हरिमोहन सिंह, अशोक यादव, छितेस्वर सिंह, तारकेश्वर सिंह, दीप्तमान सिंह, राहुल, अरविन्द गांधी आदि रहे, अध्यक्षता हरेन्द्र सिंह व संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---