Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: सेतु संस्था ने विदुषी को किया सम्मानित


वाराणसी (ब्यूरो) - 9 नवम्बर। जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव निवासिनी विदुषी का वाराणसी की जानी-मानी सांस्कृतिक संस्था सेतु सांस्कृतिक केंन्द्र में आज सारेगामापा लिटिल चैंप्स 2018 के मेगा ऑडिशन के लिए चयनित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर कक्षा 6 की छात्रा  विदुषी वर्मा का सम्मान पिपलानी कटरा स्थित योग ध्यान केंद्र में किया गया और उपस्थित लोगों ने विदुषी को अगले सभी चक्रों और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।जौनपुर की बेटी विदुषी को विशेष रुप से सेतु सांस्कृतिक संस्था में आमंत्रित किया गया था।यहां पर सेतु के महासचिव श्री सलीम राजा और समन्वयक प्रतिमा सिन्हा ने विदुषी से विशेष रूप से बातचीत की और उनके अब तक के अनुभव को साझा किया। साथ ही साथ विदुषी को कुछ विशेष महत्वपूर्ण सलाह दी।विदुषी मूल रूप से  जलालपुर क्षेत्र के  त्रिलोचन महादेव की निवासिनी है।विदुषी के दो भजन एलबम  'राम नाम का अमृत पी ले 'तथा 'हे गणेश देवा' आ चुके हैं।इस बातचीत के दौरान सेतु के कलाकार सौरभ चक्रवर्ती,सत्यम मिश्रा, प्रियंका मेहरोत्रा, आकर्षक सोनी,काशिका,चित्रा और पंखुरी आदि उपस्थित थे। 
इस विशेष कार्यक्रम में विदुषी वर्मा के पिता विनय वर्मा और चाचा  चंदन सेठ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सलीम राजा और प्रतिमा सिन्हा ने सेतु की ओर से अंगवस्त्रम व् स्मृति चिन्ह देकर विदुषी वर्मा को आशीर्वाद दिया और सारेगामापा लिटिल चैंप्स के आने वाले चक्रों में उनकी अग्रिम सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---