सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के जेठवार ग्राम सभा के कोटे की दुकान को लेकर कोटेदार समर्थक व भाजपा नेता विमल राय "आन्दोलन" ने गुरुवार को तहसील प्रांगण में आमने सामने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर धरने पर बैठ गए वहीं भाजपा नेता ने कार्रवाई ना होने से नाराज होकर सप्लाई ऑफिस में ताला बंद कर दिया बाद में पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव व चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय ने दोनों पक्षों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया।
ज्ञात हो कि जेठवार ग्राम सभा के दर्जनों लोगों ने बिगत एक माह पहले उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के कोटेदार शोभा शुक्ला पर अधिक पैसा लेकर राशन कम देने का आरोप लगाया था जिसकी जांच उच्चाधिकारियों के आदेश पर सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा की गई थी वहीं कोटेदार को आरोप पत्र जारी किया गया था जिसके जवाब में कोटेदार पक्ष से सैकड़ों लोगों ने शपथ पत्र देकर राशन रेट व वेट से मिलने की बात कही थी अभी जांच हो ही रही थी कि भाजपा नेता विमल राय दुकान निरस्त कराने के लिए दबाव बनाने लगे जब दुकान निरस्त नहीं हुई तो गुरुवार को वह दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील पहुंच सप्लाई ऑफिस में ताला बंद कर दिए वहीं तहसील गेट पर धरने पर बैठ गए थोड़ी ही देर में कोटेदार पक्ष से भी सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष तहसील में पहुंच दूसरी तरफ धरना देने लगे जैसे ही सूचना उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को मिली उन्होंने सप्लाई स्पेक्टर दुर्गानंद यादव को मौके पर भेजकर दोनों पक्षों से वार्ता कराकर मामले को शांत कराया।
इस दौरान एक पक्ष से विमल राय रितेश वर्मा पुष्कर राय रिंकू राय बाल देव राम अनूप प्रसाद शैलेश सिंह अजीत कुमार राय जबकि दूसरे पक्ष से रजनी सावित्री देवी मधेसिया सुंदरी आरती देवी सितारा देवी शांति बिंदु धरमचंद राम राम प्रीत बैजनाथ शर्मा राकेश राजभर आदि मौजूद थे। इस संबंध में कोटेदार शोभा शुक्ला का आरोप है कि भाजपा नेता द्वारा रंगदारी मांगा जा रहा है नहीं देने पर दुकान निरस्त कराने की धमकी दी जा रही है वहीं सप्लाई स्पेक्टर दुर्गानंद यादव ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिली थी जिसकी जांच की जा रही है ऑफिस में ताला बंद करने की सूचना जैसे ही मिली मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की गई है मामला उच्चधिकारियों के संज्ञान में है।



