Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: बंदर ने लड़की को ढ़केला छत से नीचें, लड़की हुई जिला अस्पताल रेफर


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के बनहरा गांव मे शुक्रवार को एक बंदर ने एक 18 वर्षीय लड़की को छत पर से धक्का दे दिया जिससे लड़की नीचें जमीन पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गई, आननफानन मे घरवाले उसे सीएचसी सिकंदरपुर ले आए जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी गंभीर स्थिती को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के सिर में ज्यादा चोट आई है।
बताते चलें कि पुनम यादव (18 वर्ष) पुत्री सुभाष यादव शाम को छत पर कुछ काम कर रही थी उसी समय छत पर कही से बंदर आ गये, पुनम जब तक कुछ समझ पाती तब तक एक बंदर ने जोरदार धक्का दे दिया और वह छत से नीचें गिर कर गंम्भीर रूप से घायल हो गई।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---