सिकन्दरपुर (बलिया) मामूली बात को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर व दादर महाविद्यालय के छात्रों में कहासुनी व झड़प हो गई मामला इतना तूल पकड़ लिया कि कई थानों की फोर्स महाविद्यालय पर पहुंच गई वहीं सैकड़ों की संख्या में छात्र व छात्र नेताओं ने बलिया सोनौली मार्ग को घंटो जाम कर दिया जाम की सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव ने छात्र नेताओं से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने दादर डिग्री कॉलेज मे निकले ही थे कि नगरा मोड़ पर पहुचतें ही नगरा के तरफ से आ रही एक सवारी जीप से एसडीएम की गाड़ी टकराने जैसे स्थिती उत्पन्न हो गई, इसके तुरंत बाद एसडीएम के ड्राइवर व अर्दली ने उस सवारी जीप को रूकवा कर जीप के ड्राइवर को पकड़ लिया डांट फटकार के बाद दो-तीन झापड़ मार दिए इसी दौरान सवारी जीप मे बैठा दादर डिग्री कॉलेज का छात्र अपना मोबाईल निकाल कर वीडियो बनाने लगा।
इसी दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर की नजर उक्त छात्र पर पड़ गई और उन्हें लगा की यह छात्र विडिओ बना रहा है, उसके तत्काल बाद एसडीएम के अर्दली व ड्राइवर ने उक्त छात्र का मोबाईल छीन कर डाट फटकार के बाद दो झापड़ मार कर छोड़ दिए और कार्यक्रम के लिए दादर डिग्री कॉलेज के लिये रवाना हो गये, उसी समय नगरा मोड़ पर मौजूद कुछ छात्रों ने उक्त छात्र को लेकर दादर डिग्री कालेज पहुंच गये जहा पर पहले से मौजूद एसडीएम व छात्रों मे जमकर नोक झोंक हुई, उसकें बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर लाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने छात्र को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक का नाम प्रमोद यादव पुत्र चंद्रमा यादव निवासी ग्राम चंदायल थाना मनियर बताया जा रहा है।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सैकड़ो छात्रों की भीड़ जमा हो गई और सभी छात्र एक सुर मे एसडीएम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे व बस स्टेशन चौराहे पर पहुंच कर पूरे चौराहे को जाम कर दिया, बार बार पुलिस छात्रों को समझाती रही पर छात्र नही माने, इस दौरान रोड पर सैकड़ों वाहनों की लम्बी कतार लग गई जाम करने वाले छात्र नेताओं का कहना था कि उपजिलाधिकारी व उनका अर्दली व ड्राइवर ने छात्र की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की है जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होगी जाम समाप्त नहीं होगा घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव मौके पर पहुंच कर छात्रों से वार्ता कर उचित कार्यवाही करने के आश्वासन पर छात्रों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम करने वालों में भारतेंदु चौबे पुष्कर हरिंदर पासवान विनोद यादव जितेंद्र शर्मा दिग्विजय सिंह राजेश यादव रवी उदय राय कमलेश यादव राय अमरजीत भारद्वाज राजीव राय नितेश सिंह सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।




