Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जीएमएएम इंटर कॉलेज में छात्रों को मारपीट कर घायल करने वाले छः आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बेल्थरारोड (बलिया) जीएमएएम इंटर कालेज में भारत माता की जय बोलने पर बच्चों को प्रताडि़त करने का मुद्दे पर विभिन्न चैनलों पर अपना बयान दर्ज कराने वाले चार छात्रों को पीटे जाने के 7 आरोपियों में से  6 को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जीएमएएम इंटर कालेज में भारत माता की जय बोलने पर बच्चों को मुर्गा बनाये जाने के विवाद के बाद सोमवार को विद्यालय में लंच के समय एक वर्ग के चार छात्रों अनुज नारायण, रजत मद्धेशिया, नवनीत कुमार वर्मा व राजा उर्फ अभिषेक को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में उभांव पुलिस ने एक छात्र अनुज नारायण की तहरीर पर 7 नामजद सहित ढाई दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में नामजद 7 आरोपियों में से 6 आरोपियों मो0 कैफ निवासी बहोरवां खुर्द, फिरोज अहमद निवासी अतरौलचक मिलकान, तंजिल अहमद निवासी बिठुआं, मो0 चांद निवासी उमरगंज, ओसामा उर्फ समशुज्जमा निवासी अवांया व मो0 आरिज निवासी कुण्डैल नियामत अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---