Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: यात्रियों से खचाखच भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे यात्री


सिकन्दरपुर (बलिया)  थाना क्षेत्र के नवानगर गांव के समीप गुरुवार को 11 वजे यात्रियों से भरी मैजिक सवारी गाड़ी गड्ढे में पलट गई उसमे सवार यात्री बाल-बाल बच गये, मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर बेल्थरा मार्ग पर नवानगर गांव के समीप ग्राम प्रधान के दरवाजे के समीप गुरुवार को यात्रियों से भरी मैजिक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिस समय मैजिक पलटी उस समय बरसात हो रही थी और मैजिक में 14 यात्री बैठे हुए थे गनीमत यह रहा की सड़क के किनारे जो गड्ढा था वहां पर झाड़ झंकार बहुत ही ज्यादा था मैजिक का दरवाजा तोड़कर बैठे हुए सभी यात्रिओं को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया, कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी मच गया और दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस बुलाया गया लेकिन यात्रियों को एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री अपने घर के लिए सकुशल वापस लौट गए जिन यात्रियों ट्रेन पकड़ना था वह ट्रेन भी छूट गया प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मैजिक का स्पीड बहुत तेज था चालक मैजिक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---