Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: दवा विक्रेताओं ने किया देशव्यापी बंद, उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन


सिकन्दरपुर (बलिया) केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स एसोशिएशन के आह्वान पर दवा व्यापार मे ई-फार्मेसी को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा 28 अगस्त को जारी ड्राफ्ट अधिसूचना के विरोध, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2017 तक खुदरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दवा कानून के विरुद्ध बनाए गए नए नियम से दवा व्यवसायियों के बार-बार हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 28 सितंबर दिन शुक्रवार को नगर के सभी दवा विक्रेताओं ने देशव्यापी बंद रखा।
इसके तहत सिकन्दरपुर के सभी दवा विक्रेताओं ने अपने प्रतिस्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रख कर अपना विरोध जताया, केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स एसोशिएशन इकाई सिकन्दरपुर के अध्यक्ष अविनाश राय के नेतृत्व मे नगर के सभी दवा विक्रेताओं ने सैकड़ों की संख्या मे बाईक रैली निकाला ये रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर से शुरु होकर बाजार मार्ग, जल्पा स्थान, बस स्टेशन चौराहा होते हुए तहसील सिकन्दरपुर पहुचा, इस दौरान सभी दवा विक्रेताओं ने सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स एसोशिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई मे एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव को तीन सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौपा, उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल व दवा व्यापारियों को हर संभव मदद करने व ज्ञापन को उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से अविनाश राय, डॉ रविंद्र वर्मा, रंजीत राय, बिट्टू पांडे, संतोष जयसवाल, धर्मेंद्र तिवारी, अनिल पाठक, सुनील कुमार, राजेश यादव, मनोज यादव, प्रभात जयसवाल, सतीश चंद गुप्ता, श्रीनिवास सिंह, महेश प्रसाद व सैकड़ों दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---