न अफवाह फैलाये न अफवाहों पर ध्यान दे- चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार राय
सिकन्दरपुर (बलिया) इस्लाम धर्म के मुख्य त्यौहार मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को दोपहर मे पुलिस चौकी सिकन्दरपुर के प्रांगण मे थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई।
इस बैठक मे नगर के सभी जनप्रतिनिधियों व सभी धर्मो के वरिष्ठ लोगो ने भाग लेते हुए अनेकानेक समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की, बैठक मे मुख्य रूप से नगर मे साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर आम लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति मे नगर चेयरमैन रविन्द्र वर्मा से चर्चा किया, उक्त शिकायतों व सुझावों पर नगर चेयरमैन ने जल्द से जल्द अमल कर उक्त दिक्कतों को समय रहते दुर करने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष अनिलचंद तिवारी ने मुस्लिम धर्म के सभी वरिष्ठ लोगो से अनेकानेक विंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए ताजिया के दिन होने वाली सभी दिक्कतों व उसके समुचित निराकरण के बारे मे विस्तार से बात करते हुए कहा कि पिछले दिनो की घटनाओं व अफवाहों को ध्यान मे रखते हुए किसी भी तरह की उदंडता बर्दाश्त नही की जायेगी, ऐसा करते हुए अगर कोई भी व्यक्ति पाया गया तो उसके उपर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेंगी, आगे कहा कि हिन्दुस्तान मे त्यौहार ही अमन प्रेम को कायम बनाए रखने के लिए बनाये गये है और हमे इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सबके त्यौहारों मे मिलजुलकर आपस मे सौहार्दपूर्ण तरीकें से मनाना चाहिए।
पीस कमेटी द्वारा आयोजित इस बैठक मे मुख्य रूप से चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, नगर चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, जयराम पाण्डेय, बैजनाथ पाण्डेय, जीतन पाण्डेय, लालबचन शर्मा, लालबचन प्रजापति, इस्तियाक खान, इम्तियाज अहमद, अनुलहक मास्टर, बबलू मास्टर, मुजफ्फर अली, डॉ उमेश चन्द, प्रमोद गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, घनश्याम मोदनवाल, मुन्ना मेम्बर, जयप्रकाश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

