Left Post

Type Here to Get Search Results !

वाराणसी: कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर वोल्वो बस में लगी आग, लोगों में मची अफरा तफरी


वाराणसी (व्यूरो) - 19 सितंबर। वाराणसी स्थित कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर बुधवार सुबह लखनऊ जा रही वॉल्वो एसी बस में एक महिला ने पेट्रोल डालकर अाग लगा दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस में अाग लगने से अफरा-तफरी मच गई तथा पूरी स्टेशन को खाली करा दिया गया। हालांकि थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज परिसर में लखनऊ जाने के लिए खड़ी वॉल्वो एसी बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पूरी बस में आग फैल गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया मगर तब तक एसी बस पूरी तरह जल चुकी थी।
पकड़ी गई महिला जगतगंज वाराणसी की रहने वाली वंदना रघुवंशी है। उसका कहना है कि प्रथक पूर्वांचल राज्य के लिए कई बार प्रधानमंत्री से मिलना चाहा लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। इस बार भी जब मोदी जी आए तो मुझे मेरे जगतगंज स्थित मकान में नजरबंद कर दिया गया। यहां तक की आमरण अनशन कर रहे मेरे साथियों को भी पीएम से नहीं मिलने दिया गया। महिला ने सीधे तौर पर अाग लगाने की बात स्वीकार नहीं की है। लेकिन हर बार कोई अन्य विकल्प न होने की बात कर रही है। पकडी गई महिला से एसपी सिटी बातचीत कर रहे हैं।

रिपोर्ट - वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---