Left Post

Type Here to Get Search Results !

गैस सिलेंडर के पाइप में मिड डे मिल बनाते समय लगी आग, लोगो मे अफरा तफरी का माहौल


वाराणसी (व्यूरो) - 19 सितम्बर -- बङागांव विकास खंड के रसुलहां गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज सुबह १० बजे मिड डे मिल बनाते समय गैस सिलेंडर के पाईप में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई जिससे विद्यालय के छात्र ,छात्राओं सहित शिक्षक शोर मचाते हुये परिसर से बाहर निकल गये । 
प्राप्त विवरण के अनुसार उपरोक्त विद्यालय में हमेशा की तरह मिड डे मिल के कमरे मे छात्रों के लिये खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के पाईप मेें आग लग गई जिससे विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई प्रधानाचार्य द्वारा १०० नंबर पर सुचना देते हुये बच्चों को बाहर कर दिया गया शोरगुल सुनकर गांव के ही मनोज कुमार नामक एक साहसी युवक ने किसी तरह सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर पाईप अलग करते हुये आग पर काबु पाया । युवक के साहस की क्षेत्र वासियों ने प्रशंसा किया।

रिपोर्ट -  वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---