Left Post

Type Here to Get Search Results !

क्रांति फाउंडेशन व स्प्रिंग विजन के संयुक्त तत्वाधान मेंं आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व नेत्र दान शिविर


वाराणसी (व्यूरो) - आज दिनांक 26/9/18,बुधवार को क्रांति फाउंडेशन व स्प्रिंग विजन वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान मे खोजवां स्थित कोलुआबीर मंदिर पर नेत्रदान जागरूकता, निशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर 200 से ज्यादा स्थानीय निवासियों को नेत्र परीक्षण के पश्चात दवा व चश्मे भी वितरित किये गये। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए क्रांति फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है,निशुल्क नेत्र परीक्षण,दवा व चश्मा वितरण से लोगों की बड़ी सहायता हो रही है।कई बेहद वृद्ध जन जो अपने आंखों की जांच कराने दूर नहीं जा सकते उनको यह सुविधा घर पर दी जा रही है।

क्रांति फाउंडेशन के सदस्यों के अनुसार जो लोग गरीब तथा लाचार हैं उनके लिए यह शिविर बहुत लाभदायक सिद्ध हुआ है।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल कु सिंह जी ने कहा कि नेत्रदान महादान है।एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से दो व्यक्तियों के जीवन मे प्रकाश फैल सकता है।नेत्रदान के विषय मे आम जन मे फैली भ्रांतियां दूर करनी होगी और संस्था इस विषय पर लगातार प्रयासरत है और आम लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।संस्था लगातार विभिन्न स्थानों पर रोजाना इस प्रकार का शिविर लगा रही है,जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।कई स्थानों पर भारी मात्रा मे लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर मिलना उनके रोजमर्रा के खानपान मे लापरवाही परिलक्षित करता है।संस्था के सदस्यों के द्वारा आज लोगों को उचित खानपान की भी सलाह दी गयी।क्रांति फाउंडेशन से राहुल सिंह,मधु भारती,प्रेमशीला पटेल,अनीता बिंद,राकेश त्रिवेदी समेत शिविर मे आये कईआम लोगों ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---