सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के डाक बंगले मे शनिवार को विकासखंड नवानगर एवं सिकन्दरपुर नगर पंचायत के उचित दर विक्रेता (कोटेदार) बंधुओं की एक आपात बैठक बुलाई गई, बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में कोटेदारों का कार्य समाप्त किए जाने के निर्णय से उत्पन्न हुई तमाम परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आगामी 4 सितंबर 2018 दिन मंगलवार को बलिया स्थित चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) में सुबह 11:00 बजे से आयोजित सभा एवं धरने में सबसे सम्मिलित होने का निर्णय किया गया तथा साथ में इस जन विरोधी निर्णय के विरोध में अन्य तहसीलों एवं विकास खंडों के कोटेदारों बंधुओं से उक्त 4 सितंबर 2018 की सभा में उपस्थित रहने का आह्वान भी किया गया।
आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार, भूपालन राय, अनिल गुप्ता, शेषनाथ तिवारी, दिनेश सिंह, कौशल कुमार सिंह, ब्रजेश वर्मा, दिनेश चंद्र राम, हरेराम पांडे, राकेश राय, उमेश सिंह, हीरामन राम, रामअशीष खरवार आदि कोटेदार उपस्थित रहे।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता नवानगर विकासखंड के अध्यक्ष शिवशंकर यादव एवं संचालन थापा खॉ ने किया।

